Monday, 13 July 2015

लो आ गए भाईजान !!

सुना है ओवैसी साहब की पार्टी AIMIM इस विधान सभा चुनाव मेंUP से अपना भाग्य अजमाने की फिराक में है। पार्टी ने भर्ती अभियान शुरू कर दिया है और लगभग 2 लाख सदस्य बना लिये हैं। राजनैतिक पंडितों को इससे रोमांच बढ़ने की उम्मीद है।

उनका तो रोमांच बढ़ा हमारी चिंताए बढ़ गयी। अब भाईजान जब आएंगे तो साम्प्रदायिक पटाके भी लाएंगे। अमां मियां हम पर रहम खाओ। हम ठहरे दंगों के सताये विकास के नाम पर ठगे गरीब लोग। यहाँ तो पहले ही लोग हाथ में मिट्टी का तेल और मुँह में बीड़ी लिए आग लगाने को तैयार बैठे हैं, यदि आप  भी आये तो लावा बहेगा इस गंगा जमुनी तहज़ीब से।

भाईजान देखिये यहाँ विकास तो पहले ही मर गया था अब शान्ति भी बीमार है। वो आप के आने से दहशत में है। आजकल ये इतनी कमज़ोर हो गयी है की साइकिल तक से गिर जाती है। फूल से इसे एलर्जी है।नीले और काले का फर्क तक नहीं समझ पाती।
आप तो सच्चे लोक-तांत्रिक हैं। रहम खाइये।
बच्चे डर रहे हैं यहां मत आइये....।।।



10 comments:

  1. Mast Bhai.. Chaa gye tusse..

    ReplyDelete
  2. Thanks everyone. I am encouraged to write more.

    ReplyDelete
  3. Finally you have started writing it. I want to see more of Rajesh Dhanda on such platforms. Keep up the good work, All the very best.

    ReplyDelete
  4. Mission of AIMIM is 'Serving Minority Welfares'
    Hope they ensure welfare of Christians, Parsis, etc. Of UP in their agenda :-)

    ReplyDelete